
नई दिल्ली। जानी मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पदमश्री पुरस्कार मिलने के बाद शनिवार को अपने पति डा श्रीराम नेने के साथ प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह से मुलाकात की। माधुरी शनिवार शाम करीबन चार बजे एक प्राईवेट टैक्सी से प्रधानमंत्री निवास 7 रेसकोर्स पहुंची और करीबन 15 मिनट तक वहां रही।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर माधुरी दीक्षित ने कहा कि पदमश्री पुरस्कार पाकर वह और उनका परिवार बहुत खुश है। इस पुरस्कार में उन लोगों का भी हिस्सा है जिनके निर्देशन में तथा जिन लोगों के साथ फिल्मों में काम किया।
उनके पति नेने ने भी कहा कि उनकी पत्नी को यह पुरस्कार मिला यह बडे सम्मान की बात है इससे उनका पूरा परिवार गौरवान्वित हुआ है। यह पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री आपके बहुत बडे प्रशंसक है, माधुरी ने कहा कि वह बहुत अच्छे इंसान है।