युवा तनय अब दिखेंगे रस्लान के साथ

युवा तनय अब दिखेंगे रस्लान के साथ

मुंबई। पैर की चोट से अभी-अभी बाहर आए कलाकार रस्लान मुमताज कॉमेडी फिल्म मस्तंग मामा में बाल कलाकार तनय छेड़ा के अंकल की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि तनय उनसे कहीं बेहतर कलाकार है।

पिछले हफ्ते से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रस्लान के साथ फिल्म में टीवी कलाकार कुलराज रंधावा अभिनय कर रही हैं। फिल्म तारे जमीं पर में दर्शील सफारी के सबसे अच्छे दोस्त की भूमिका निभाने वाले बाल कलाकार तनय अपना ज्यादा से ज्यादा समय दर्शील के साथ बिताते थे।

रस्लान कहते हैं कि तनय बहुत तेज है। उस उम्र में मैं बिल्कुल मंदबुद्धि था। मुझसे दस साल छोटा यह कलाकार आज भी मुझसे तेज है। सेंसेक्स से मोबाइल तकनीक और कैमरा एंगल तक बारे में उसे बहुत कुछ मालूम है। मुझे लगता है कि तनय के सामने मैं खड़े रहने लायक नहीं हूं।

रस्लान कहते हैं कि मेरी चोट की वजह से फिल्म को फायदा हुआ है। हम अभ्यास के लिए ज्यादा से ज्यादा वक्त निकाल पाए। तनय और मेरे बीच समझ बढ़ी है। कलाकारों के लिए जरूरी हो जाता है कि वे आपस की दूरी को दूर कर दें।

वह कहते हैं कि तनय के साथ जुड़ना मुझे काफी अच्छा लग रहा है। वैसे भी बच्चों के साथ समय बिताना मुझे हमेशा से पसंद है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित