
मुंबई। सिकंदर खेर की पहली फिल्म वुडस्टॉक विल्ला का पहला दृश्य टॉम क्रूज अभिनीत डेज ऑफ थंडर से प्रेरित है। शूटिंग के लिए मात्र इस दृश्य का बजट डेढ़ करोड़ का है।
निर्देशक हंसल मेहता कहते हैं, लगभग 20 लाख रुपये की यामाह एमपी 01 को फिल्म के इस पहले दृश्य के लिए आयात किया गया है। इस दृश्य के विषय में हंसल कहते हैं कि इसे बताना मुश्किल है। इसे देखने वाला ही इसे समझ सकेगा।
उन्होंने कहा, निर्माता और मेरी सहमति से यह फैसला लिया गया है। हम दोनों ही फिल्म का लांच जबरदस्त करना चाहते थे। उल्लेखनीय है कि इस थ्रिलर फिल्म में अनुपम और किरण खेर के बेटे सिकंदर की जोड़ी नेहा ओबराय के साथ देखने को मिलेगी। मुख्य जोड़ी के विषय में मेहता कहते हैं, पटकथा की मांग के अनुसार फिल्म में नए चेहरों को लिया गया है। दोनों ही कलाकार बेहतरीन काम कर रहे हैं।