पाकिस्तान को जन्नत का इंतजार

पाकिस्तान को जन्नत का इंतजार

इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान में शुक्रवार को साथ-साथ रिलीज होने वाली पहली फिल्म जन्नत के लिए टिकटों की अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है।

निर्देशक कुणाल देशमुख व निर्माता मुकेश भट्ट की इस फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। मैच फिक्सिंग से जुड़ी इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज के लिए सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिल गई है।

रावलपिंडी के निकट स्थित सिनेपैक्स सिनेमा के प्रबंधक हम्मद राजा ने कहा, फिल्म रिलीज को लेकर लोगों की उत्सुकता टिकटों की अग्रिम बुकिंग को देखकर ही जानी जा सकती है। राजा कहते हैं, फिल्म क्रिकेट से जुड़ी है। आईपीएल  अपने चरम पर है। ऐसे में हमें यकीन है कि फिल्म अच्छा व्यवसाय करेगी। सीडी  व्यवसायी भी इससे बेहतर व्यवसाय की उम्मीद कर रहे हैं। इस्लामाबाद के एक सीडी व्यवसायी ने कहा, अवैध होते हुए भी फिल्म की सीडी  देखने वालों की संख्या काफी होगी। हमें मास्टर प्रिंट मिल गए हैं। जो लोग थिएटर जाकर फिल्में नहीं देख पाते, वे सीडी  के जरिए घर बैठे इसका आनंद ले पाएंगे।

एक भारतीय फिल्म की पाकिस्तान में उपलब्ध डीवीडी  की कीमत 150  पाकिस्तानी रुपये होगी। एक महीने बाद यह 100 या उससे कम भी हो सकती है। वैसे कॉपीराइट नियमों के अनुसार इसकी कीमत 300 रुपये होनी चाहिए। राजा के अनुसार फिल्म का संगीत यहां पहले ही चर्चित हो चुका है। ऐसा पहली बार हो रहा है किफिल्म दोनों देशों में साथ-साथ रिलीज की जा रही है। इस्लामाबाद में संगीत व्यवसाय करने वाले वाजिद हुसैन कहते हैं, यह अच्छा व्यवसाय कर रही है, लेकिन हमारी आशा से कम। वह कहते हैं, पाकिस्तानी टीवी के लिए एक मोबाइल फोन का प्रचार कर चुके इमरान को लोग यहां पहचानने लगे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित