Yahoo Jagran Jagran Yahoo!

एकता कपूर देंगी टिकट टू बॉलीवुड

May 13, 11:04 pm
  Print

मुंबई। एकता कपूर अब छोटे पर्दे के अपने कलाकारों को बॉलीवुड का टिकट देने की तैयारी कर रही हैं। दरअसल वह एक टेलीविजन रियलिटी शो टिकट टू बॉलीवुड का निर्माण करने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, एकता कपूर दो नए टीवी रियलिटी शोज का निर्माण करने की योजना बना रही हैं, जिसमें से उन्होंने अपने एक शो की रूपरेखा और नाम फाइनल कर लिया है। उन्होंने अपने पहले रियलिटी शो का नाम टिकट टू बॉलीवुड रखा है। यह डांसिंग और एक्टिंग बेस्ड रियलिटी शो होगा। इसमें वे बारह सिलीब्रिटी एवं बारह आम लोगों को चुनकर पेयर बनाएंगी। जो जोड़ी उनके इस शो की विजेता बनेगी, उसे बालाजी की एक हिंदी फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। यानी उसे पुरस्कार के तौर पर बालाजी की एक फिल्म मिलेगी, जिसमें वे लीड भूमिका में होंगे। शो के लिए कलाकारों की चयन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति