आमिर के कुत्ते का नाम है शाहरुख

आमिर के कुत्ते का नाम है शाहरुख

मुंबई। मैं समुद्र की सतह से 5000 फीट की ऊंचाई पर एक घाटी के किनारे पेड़ के नीचे बैठा अपनी मम्मी और जुनैद  एवं इरा के साथ बोर्ड गेम खेल रहा हूं.... शाहरुख मेरा पांव चाट रहा है और मैं उसकी तरफ जब-तब बिस्किट  फेंक देता हूं। अरे.....आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचें, इसके पहले मैं बता दूं कि शाहरुख मेरे कुत्ते का नाम है, आमिर खान ने यह अपने ब्लॉग  पर लिखा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आप और किसी निष्कर्ष पर पहुंचें उसके पहले बता दूं कि शाहरुख मेरे बंगले के केयर टेकर  के कुत्ते का नाम है। कुछ सालों पहले इस बंगले में शाहरुख शूटिंग कर रहे थे और केयर टेकर  उसी दिन पिल्ला खरीद कर लाया था। उसने उत्साह में उसका नाम शाहरुख रख दिया। यह कुत्ता मुझे पंचगनी  के बंगले के केयर टेकर  के साथ मिला था। कैसा संयोग है किमैंने जो बंगला खरीदा, वह शाहरुख नाम के कुत्ते के साथ मुझे मिला। मेरे कुछ दोस्त मानते हैं कि मैंने यह बंगला इसी वजह से खरीदा होगा, लेकिन मुझे लगता है कि वैसा करने के लिए मुझे शाहरुख का जबरदस्त फैन होना होगा। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि आप गेस  करें... उल्लेखनीय है कि आमिर और शाहरुख के बीच नोक-झोंक चलती रहती है। जब शाहरुख ने कहा कि मैं ंिकंग  हूं तो आमिर का जवाब था कि मैं इक्का हूं। इसी प्रकार आमिर खान ने पिछले दिनों कहा कि शाहरुख नंबर टू होने के लिए अभिशप्त हैं। इस पर शाहरुख कोई प्रतिक्रिया देना टाल गए और कहा कि मुझे उस में भी खुशी होगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित