पाकिस्तान में भी भूतनाथ का प्रदर्शन

पाकिस्तान में भी भूतनाथ का प्रदर्शन

मुंबई। नौ मई को पूरी दुनिया में प्रदर्शित होने के साथ ही अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म भूतनाथ का प्रदर्शन पाकिस्तान के सिनेमाघरों में भी किया गया।

पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने बिना किसी दृश्य को काटे फिल्म के मूल प्रति पर मोहर लगायी। इरोज इंटरनेशनल ने पाकिस्तान के सभी बड़े शहरों लाहौर कराची रावलपिंडी मुल्तान फैसलाबाद गुजरावाला और हैदराबाद में पाकिस्तान के एवरन्यू समूह और एचकेसी एंटरटेनमेंट के सहयोग से फिल्म का वितरण किया।

एवरन्यू समूह के चेयरमैन और सीईओ सज्जाद गुल ने यहां एक बयान में कहा बॉलीवुड फिल्मों का पाकिस्तान में हमेशा से ही बड़ा बाजार रहा है। पाकिस्तान के सिनेमाघरों में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को देखना यहां के लोगों को पसंद है।

इरोज इंटरनेशनल के वितरण अध्यक्ष प्रणब कपाडि़या ने कहा भूतनाथ पाकिस्तान में प्रदर्शन केलिए इसलिए भी बेहतर है क्योंकि इसमें अमिताभ और शाहरुख हैं। कपाडि़या के अनुसार भूतनाथ पाकिस्तान में प्रदर्शित होने वाली हमारी अन्य फिल्मों की श्रृंखला में पहली है। यश चोपड़ा की फिल्म वीर जारा में शाहरुख की मुख्य भूमिका के साथ अमिताभ अतिथि भूमिका में थे। पाकिस्तान पर आधारित कहानी होने के बावजूद इसकी शूटिंग वहां नहीं होने दी गयी थी। अब भारत में भी पाकिस्तानी फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। फिल्म जगत के सूत्रों के अनुसार दोनों देशों में संबंध बेहतर हो रहे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित