कसम से की बानी बनी ग्लैमरस गर्ल

कसम से की बानी बनी ग्लैमरस गर्ल

नई दिल्ली। कसम से की बानी यानी प्राची देसाई पारंपरिक भारतीय स्त्री की छवि को छोड़ निर्देशक से कलाकार बने फरहान अख्तर के अपोजिट रॉक ओन फिल्म में बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगी।

प्राची ने कहा, इस फिल्म में मुझे पहचानने में आपको कुछ मिनट लग जाएंगे। अभिषेक कपूर की पहली निर्देशित फिल्म से उन्हें साड़ी पहनने वाली आदर्श बहू की छवि से निकलने में काफी सहायता मिलेगी। फिल्म में वह कॉलेज  जाने वाली ग्लैमरस छात्रा बनी हैं। फिल्म दिल चाहता है और डॉन का निर्देशन कर चुके फरहान के अपोजिट पहली ही फिल्म में काम करते हुए प्राची को बिल्कुल भी घबराहट नहीं हुई। वह कहती हैं, फरहान एक बेहतरीन निर्देशक हैं। यह बात मुझे और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती थी। वह एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। टेलीविजन में काम करने के बाद अब फिल्मों में अभिनय कर रहीं प्राची कहती हैं कि टीवी में निश्चित समय में आपको काम पूरा करने का दबाव होता है। फिल्मों में ऐसा नहीं है। यहां हर कोई अपने हर एक शॉट  को और बेहतर ढंग से सोच पाता है। यही कारण है कि वह बेहतर काम कर पाता है।

झलक दिखला जा की विजेता रहीं प्राची के लिए इतनी जल्दी इतना सब कुछ  हो जाना सपनों के सच होने जसा है। वह खुश हैं कि चीजें बेहतर हो रही हैं। अब्बास मस्तान  की लाइफ पार्टनर में वह फरदीन  खान, गोविंदा, तुषार कपूर और जेनेलिया  डिसूजा  के साथ नजर आएंगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित