सरकार राज के सेट पर सतर्क दिखे अभि ऐश

सरकार राज के सेट पर सतर्क दिखे अभि ऐश

मुंबई। अपने विवाह के बाद पहली बार रामगोपाल वर्मा की फिल्म सरकार राज के सेट पर अभिषेक तथा ऐश्वर्या दंपति पूरी यूनिट के सामने काफी सतर्क दिखे।

फिल्म के निर्देशक वर्मा ने दोनों की सतर्कता को अपने कैमरे में कैद किया जब वे एक दृश्य में फिल्म के किरदार के रूप में एक दूसरे से बाते कर रहे थे। फिल्म में अभिषेक एक ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के समर्थक के रूप में नजर आते हैं जबकि ऐश्वर्या उस संयंत्र की प्रमुख अधिकारी की भूमिका में है।

अपने विवाह के बाद दोनों एक साथ पहली बार कैमरे का सामना कर रहे थे। इसलिए दोनों ने अपने संबंधों में एक नयापन सा अनुभव किया। सरकार राज छह जून को रिलीज होगी तथा आइफा फिल्म सप्ताह के दौरान बैंकाक में उसका प्रीमियर होगा। वर्मा के साथ अपनी पूर्व की दो फिल्मों नि:शब्द तथा आग की बॉक्स ऑफिस पर विफलता के बावजूद अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें निर्देशक की क्षमता में पूरा विश्वास है। सरकार राज में अमिताभ को एक बार फिर सरकार के किरदार को पेश किया गया है। वर्मा के अनुसार यह शक्ति का आकलन है। यह फिल्म उनकी पूर्व की फिल्म सरकार की अगली कड़ी है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित