फ्रीज के सेट पर बाल-बाल बचे नील

फ्रीज के सेट पर बाल-बाल बचे नील

मुंबई। जाने-माने गायक नितिन मुकेश के बेटे व फिल्म जॉनी गद्दार से चर्चा में आए अभिनेता नील नितिन मुकेश पिछले हफ्ते फिल्म फ्रीज की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बच गए।

नील ने कहा, किस्मत से ही मैं बच पाया हूं। विपत्ति के समय दिमाग ने मेरा साथ नहीं छोड़ा और मैं बुरे दौर से निकल पाया। उल्लेखनीय है कि मुंबई के अंधेरी की सड़कों पर श्याम कौशल निर्देशित फिल्म फ्रीज के एक्शन दृश्यों के खतरनाक स्टंट दृश्य फिल्माने के दौरान यह घटना हुई। फिल्म में नील मिशन पर गए एक फोटोग्राफर का किरदार निभा रहे हैं।

नील ने कहा, इस खास दृश्य में ऑटोरिक्शा से मुझे तेज कार का पीछा करना था। मुझे दाहिनी ओर मुड़ना था जबकि ऑटोरिक्शा को दूसरी ओर।तभी तेजी से आ रही कार ने नील के ऑटोरिक्शा को जोर से टक्कर मार दी। नील कहते हैं, यदि मेरे दिमाग ने मुझे तुरंत वहां से छलांग लगाने को नहीं कहा होता तो कुछ भी हो सकता था।

इस घटना ने राजकुमार संतोषी की फिल्म खाकी की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय को लगी चोट की याद दिला दी। नील बताते हैं, लापरवाही से ऐसा नहीं होता। कई बार सावधानियां बरतने के बावजूद ऐसा हो जाता है। बहरहाल, इस घटना के बाद अपने सारे स्टाफ को नील ने स्पेशल वर्दी और एक-एक वाकी-टाकी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है ताकि उनके स्टाफ के साथ-साथ वह भी सुरक्षित रह सकें।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित