फिर चलेगा शाहरुख के रोमांस का जादू

फिर चलेगा शाहरुख के रोमांस का जादू

नई दिल्ली। दो दशक पहले दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे डीडीएलजे से दर्शकों का दिल चुराने वाले शाहरुख एक बार फिर दर्शकों पर रोमांस का जादू चलाने के लिए रब ने बना दी जोड़ी लेकर आ रहे हैं। उनके साथ इस बार भी डीडीएलजे के निर्देशक आदित्य चोपड़ा हैं।

इस बार यशराज बैनर ने शाहरुख की हीरोइन चुना है बेंगलूर की 19 साल की मॉडल अनुष्का शर्मा को। इस फिल्म की शूटिंग प्रारंभ हो चुकी है। इसी साल दिसंबर में यह फिल्म रिलीज भी हो जायेगी। आदित्य चोपड़ा की आठ वर्र्षो बाद एक बार फिर निर्देशन में वापसी हो रही है। शाहरुख ने कहा कि आदि ने उन्हें जो भी रोल दिये हैं विश्वभर में दर्शकों ने उसे काफी सराहा है तथा प्यार किया है।

फिल्म में एक छोटे से शहर की पंजाबी लड़की की भूमिका के लिए हीरोइन की तलाश करना काफी कठिन काम था। कहा जा रहा है कि यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म माइ फेयर लेडी की कहानी से प्रेरित है। पहले ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि फिल्म की अभिनेत्री के रूप में अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को लिया जायेगा। लेकिन बाद में यशराज बैनर ने इससे इंकार कर दिया। आदित्य चोपड़ा निर्देशित उनकी पहली फिल्म डीडीएलजे न केवल एक यादगार फिल्म थी बल्कि इसने शाहरुख खान को रोमांटिक फिल्मों के किंग के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने में प्रमुख भूमिका अदा की थी।

इस फिल्म के बाद शाहरुख तथा काजोल की रोमांटिक जोड़ी को सफलता से कई फिल्मों में दोहराया भी गया था। 13 साल पहले रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म आज भी फिल्म पे्रमियों को आकर्षित करती है। 1995 में रिलीज होने के बाद इस फिल्म का प्रदर्शन आज भी मुंबई के एक सिनेमाघर मराठा मंदिर में हो रहा है। अपनी प्रारंभिक फिल्मों डर तथा बाजीगर में नकारामत्मक भूमिकाएं करने वाले शाहरुख प्रारंभ में डीडीएलजे में एक रोमांटिक छवि वाली भूमिका करने को तैयार नहीं थे लेकिन अािदत्य के काफी समझाने के बाद वह इस भूमिका के लिए तैयार हुए। राज और सिमरन की प्यारी सी जोड़ी आज भी दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब है। इस फिल्म का एक संवाद बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं ने दर्शकों की तालियां खूब बटोरीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित