जॉन दिखेंगे एलबम कोई आने वाला है में

जॉन दिखेंगे एलबम कोई आने वाला है में

नई दिल्ली। चर्चित पाकिस्तानी बैंड स्ट्रिंग्स के नए म्यूजिक वीडियो एलबम कोई आने वाला है में बालीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम नजर आएंगे। पूरे देश में 19 मई को सोनी बीएमजी द्वारा यह एलबम रिलीज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से एलबम के 90 सेकेंड के प्रोमो सिनेमाघरों में दिखाए जा रहे हैं।

मशहूर विज्ञापन निर्देशक रवि उद्यवार ने मलेशिया के कुआलालंपुर के सुंदर दृश्यों को एलबम में फिल्माया है। जॉन इसमें एक ऐसे फरिश्ते के रूप में दिखेंगे जो मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करता है। इस क्रम में एक युवती से उन्हें प्यार हो जाता है। प्यार के लिए वह फरिश्ते से इंसान बन जाते हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित