खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं : संजय गुप्ता

खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं : संजय गुप्ता

मुंबई। पिछले महीने उम्र के 41वें दहलीज कदम रखने वाले निर्माता-निदेशक संजय गुप्ता का कहना है कि वह इस समय बालीवुड को अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे है और खुद को बहुत ऊर्जावान और सृजनशील पा रहे हैं। अलीबाग की शूटिंग के दौरान ही उन्हें कुछ नए दोस्त भी मिल गए हैं और इन सबके साथ ही निर्देशक ने 14 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया।

संजय ने बताया कि जन्मदिन की शाम मैंने अपने करीबी दोस्तों के साथ बिताया। इसमें फोटोग्राफर जीतू सावलानी, समीर सोनी, संजय शूरी, सुधांशु पांडे, प्रियांशु चटर्जी, रोहित रॉय और मेरी पत्‍‌नी अन्नु शामिल थीं। और हां इसमें मेरे परिवार के नजदीक मनोज वाजपेई और उनकी पत्‍‌नी शबाना भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखता हूं। अगर कोई मुझसे नाराज है तो मैं इसके लिए कुछ नहीं कर सकता।

गौरतलब है कि संजय की फिल्म अलीबाग की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और उनकी फिल्म वुडस्टॉक विला रिलीज के लिए तैयार है, जबकि इन सबके साथ-साथ फिल्म एसिड फैक्टरी की भी शूटिंग शुरू हो गई है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित