फिर से दीवाना बनाने आई स्मिता

फिर से दीवाना बनाने आई स्मिता

नई दिल्ली। एलबम हाय रब्बा से श्रोताओं के दिल में जगह बनाने वाली गायिका स्मिता अपने नए एलबम स्मिता को लेकर फिर चर्चा में हैं। सोनी बीएमजी द्वारा 7 मई को प्रदर्शित यह उनकी दूसरी इंडी पॉप एलबम कही जा सकती है। स्मिता पर फिल्माया गया गीत माही वे खासतौर से चर्चा में है। इसके अलावा एलबम में आजा नचले, आउच, जरा-जरा, सांवरिया और क्षेत्रीय भाषा पर आधारित ढोलना जैसे गाने भी श्रोताओं को पसंद आ रहे हैं।

संगीतकार ए. आर. रहमान के साथ गाने का सपना संजोने वाली स्मिता अब तक लगभग 200 लाइव कार्यक्रम और फिल्मों के लिए 75 गानों का पाश्‌र्र्वगायन कर चुकी हैं। स्मिता तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में भी गाती हैं। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं। एलबम स्मिता हिंदी सहित तमिल और तेलगु भाषाओं में भी आई है।

पार्टनर, वेलकम, तेरे नाम और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले संगीतज्ञ साजिद वाजिद ने इसमें संगीत दिया है।

उल्लेखनीय है कि स्मिता ने मार्शल आर्ट में भी दक्षता हासिल की है। जब वह 15 साल की थीं तब ईटीवी के एक कार्यक्रम के दौरान चर्चित गायक एस. पी. बालासुब्रह्मण्यम के संपर्क में आई। अमेरिका जाकर इन्होंने बॉब कॉर्फ से भी गाने का प्रशिक्षण लिया।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित