ग्रोवर हत्याकांड पर फिल्म बनायेंगे महेश भट्ट

ग्रोवर हत्याकांड पर फिल्म बनायेंगे महेश भट्ट

नई दिल्ली। फिल्मकार महेश भट्ट ग्रोवर हत्याकांड पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। एक टीवी प्रोडक्शन हाउस के युवा क्रिएटिव हेड की कथित रूप से एक अभिनेत्री तथा उसके नौसेना अधिकारी मित्र द्वारा की गयी नृशंस हत्या की रियल लाइफ स्टोरी ने महेश भट्ट को इस फिल्म की योजना बनाने को प्रेरित किया है।

यह फिल्म देश में मूल्यों में आ रही गिरावट पर टिप्पणी होगी। यह इस केस का खुलासा करने वाले एक पुलिस अधिकारी के नजरिए से फिल्म बनेगी। इस मुददे पर भट्ट तथा उनकी पटकथा लेखक शगुफ्ता रफीक ने अधिक जानकारी के लिए मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) राकेश मारिया से भेंट की है। मारिया ने ही इस कोणीय प्रेम प्रसंग के खूनी अंत का खुलासा किया था।

फिल्म की पटकथा पर पहले से ही कार्यरत रफीक ने कहा कि हमलोग इस हत्याकांड को सनसनीखेज नहीं बनाना चाहते हैं। फिल्म केवल उन कारणों का पता लगायेगी जिनसे तीन शिक्षित लोगों के संबंधों का इतना दुखदायी अंत हुआ। सिनर्जी एडलैब के क्रिएटिव हेड ग्रोवर की कथित तौर पर एक अभिनेत्री मारिया मोनिका सुसाइराज तथा उसके प्रेमी एम.एल. जेरोम मैकयू ने हत्या कर शव के टुकड़े-टुकडे़ कर दिये थे।

रफीक ने बताया कि भट्ट इस फिल्म में एक रीयल लाइफ फिल्म का सारा बॉलीवुड मसाला पाते हैं लेकिन वह इससे किसी की छवि को खराब नही करना चाहते। उन्होंने कहा कि मेरी यह फिल्म जन्नत का विस्तार होगी। भट्ट का कहना है कि यह मामला भी विचित्र है जिसमें हत्यारों को पश्चाताप तक नहीं है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2010 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित