अच्छा तालमेल है शाहरुख और अमिताभ में: जूही

अच्छा तालमेल है शाहरुख और अमिताभ में: जूही

नई दिल्ली। हालिया प्रदर्शित फिल्म भूतनाथ में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने दोनों अभिनेताओं के बीच किसी तरह के मतभेद होने की बात को खारिज करते हुए कहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके बीच अच्छा तालमेल रहा।

पूर्व मिस इंडिया जूही ने कहा दोनों काफी प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और उनमें काफी ऊर्जा है। दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। मुझे नहीं मालूम कि ऐसी अफवाहें कहां से शुरू हुई। भूतनाथ की शूटिंग के दौरान मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन शाहरूख खान और बाल अभिनेता अमन के साथ काम करना काफी अच्छा रहा और यह उनके लिए विशेष फिल्म है। जूही हाल ही में राजधानी में थी और वह इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी सहभागिता को लेकर काफी उत्साहित हैं। उल्लेखनीय है किवह शाहरूख के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की सह-मालिकहैं।

उन्होंने कहा कि आईपीएल काफी रोमांचक है और सभी मैच काफी रोमांचित कर देने वाले थे। जूही ने कहा लेकिन मेरी अपनी पेशेवर प्रतिबद्घताएं हैं और मेरे दो छोटे प्यारे बच्चे हैं। इस वजह से हमें शामिल होने का समय नहीं मिल रहा। मेरे पति जय और शाहरुख आईपीएल का ख्याल रख रहे हैं।

अभिनेत्री ने अपनी नयी फिल्म भूतनाथ के बारे में भी बातचीत की। इसमें शाहरुख और जूही ने अमन के अभिभावकों की भूमिका की है।

कयामत से कयामत तक फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली जूही ने कहा सिनेप्रेमियों खासकर बच्चों द्वारा फिल्म की सराहना किए जाने से मैं काफी प्रसन्न हूं। मेरे दिल में इस फिल्म के लिए खास स्थान है। सिनेदर्शक इस फिल्म को और मेरी भूमिका को पसंद कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अपने कैरियर में पहली बार इस फिल्म में जूही ने एक गाना जाने दो गाया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित