बीस घंटे काम कर रहे हैं रवि किशन

बीस घंटे काम कर रहे हैं रवि किशन

नई दिल्ली। भोजपुरी व हिंदी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन इन दिनों काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। फिल्मों के साथ छोटे परदे के लिए भी शूटिंग करने के कारण इन दिनों वह 20 से भी ज्यादा घंटे काम कर रहे हैं।

कुछ समय पहले फिल्मी चैनल के रियलिटी शो बाथरूम सिंगर में जज की भूमिका चुके रवि इन दिनों नाइन एक्स के शो ये है जलवा में भी निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। जल्दी ही वह जी टीवी के नए शो एक से बढ़कर एक में पहली बार प्रस्तोता के रूप में (एंकरिंग करते) नजर आएंगे।

रवि ने कहा, दर्शकों को यह शो काफी पसंद आएगा। इसमें टेलीविजन के जाने-माने कलाकारों और गायकों के बीच जुगलबंदी होगी। जी टीवी पर इस शो का प्रसारण 7 जून से हर शनिवार और रविवार शाम 7.30 बजे किया जाएगा।

इस शो में पूरबी जोशी, सायंतनी घोष, अपूर्व अगिन्होत्री, अभिषेक अवस्थी, आम्रपाली गुप्ता, कौशल पंजाबी, जसवीर कौर जैसे कलाकारों का साथ अनीक, सुमेधा, हरप्रीत, पूनम और एमन जैसे गायक देंगे। किशन की कई फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं। वह कहते हैं कि श्याम बेनेगल की महादेव, गणेश आचार्य की मनी है तो हनी है, रजनीश ठाकुर की लूट और सुनील शेट्टी की चाय गरम रिलीज के लिए तैयार हैं। इन दिनों वह निर्देशक सोहम की लक, अजय संचरेकर की मुक्ति और प्रकाश झा की बाहुबली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सन 1990 में उधार की जिंदगी से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले रवि आर्मी, कुदरत, तेरे नाम, फिर हेरा फेरी जैसी हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। सैंया हमार, गंगा जैसन माई हमार, कब होई गउना हमार, कन्यादान, राजा भोजपुरिया, माई बाप जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में वह अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। सोनी टीवी के शो बिग बॉस के जरिए रवि ने घर-घर में अपने प्रशंसक तैयार कर लिए हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित