हाथी मेरे साथी को आज भी नहीं भूला : कोउसुरात

हाथी मेरे साथी को आज भी नहीं भूला : कोउसुरात

बैंकाक। [अजय ब्रह्मात्मज]। उद्घाटन समारोह में थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्री वीरासक कोउसुरात ने बालीवुड की फिल्मों से जुड़ी कई पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही भारतीय फिल्मों के दीवाने रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाथी मेरे साथी को वह आज भी नहीं भूले हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में हाथी के मरने पर वह खूब रोए थे।

कोउसुरात ने बताया कि बीते एक साल में भारत के 31 निर्माताओं ने बैंकाक में शूटिंग की है और विदेशी शूटिंग से थाईलैंड सरकार को हुई आमदनी का दसवां हिस्सा भारत से ही मिला है। उन्होंने कहा कि आईफा ने भारतीय सिनेमा का विदेशों में अच्छा बाजार बनाया है। इस तरह यह आयोजन दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद रहा है।

आईफा के ब्रांड एंबैसडर अमिताभ बच्चन ने कहा कि सिनेमा देशों की सीमा पार कर लोगों को जोड़ता है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित