मिशन इस्तांबुल में नजर नहीं आएंगे अभिषेक

मिशन इस्तांबुल में नजर नहीं आएंगे अभिषेक

मुंबई। मिशन इस्तांबुल के निर्देशक अपूर्व लाखिया की अगली फिल्म में उनके खास दोस्त अभिषेक बच्चन नजर नहीं आएंगे। लाखिया यह फिल्म एकता कपूर के लिए निर्देशित करने जा रहे हैं। लाखिया ने बताया कि इस फिल्म में अभिषेक नहीं रहेंगे। दरअसल, मैं इस फिल्म में उन कलाकारों के साथ काम करूंगा जिनकेसाथ मैंने पहले काम नहीं किया है।

लाखिया ने कहा कि इस फिल्म में तुषार कपूर काम करेंगे। मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। मैं जाएद खान को भी इस फिल्म में ले सकता हूं। लाखिया की फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला में अभिषेक और अमिताभ बच्चन दोनों नजर आए थे। गौरतलब है कि लाखिया ने अभिषेक के साथ ही बालीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म मुंबई से आया मेरा दोस्त में उन्होंने अभिषेकको मुख्य किरदार के तौर पर पेश किया था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित