पांच फिल्में पाकर घबराए हुए हैं हरमन

पांच फिल्में पाकर घबराए हुए हैं हरमन

नई दिल्ली। अपनी पहली फिल्म लव स्टोरी 2050 के रिलीज से पहले ही पांच बेहतरीन निर्माताओं की फिल्में साइन कर चुके अभिनेता हरमन बावेजा कुछ घबराए हुए हैं।

संजय लीला भंसाली, आशुतोष गोवारिकर, अनीस बज्मी और मनमोहन शेट्टी जैसे बेहतरीन निर्देशकों की पांच फिल्में उनके हाथ में हैं। हरमन को चिंता है कि वे इन सभी निर्देशकों की उम्मीदों पर वे खरे उतर पाएंगे या नहीं।

हरमन ने कहा, मेरी पहली फिल्म की झलकियां देखकर ही इन बड़े निर्देशकों ने मुझे साइन कर लिया है। ऐसे में फिल्म रिलीज होने से पहले मुझ पर दबाव बढ़ गया है। नृत्य के प्रति अपने लगाव के बारे में वे कहते हैं, मुझे नृत्य पसंद है। कमल हासन की फिल्म तांडव ने मुझे कथक सीखने के लिए मजबूर कर दिया और डेढ़ साल तक मैंने इसका प्रशिक्षण लिया। हालांकि मेरा बचपन माइकल जैक्सन और प्रभु देवा से प्रभावित रहा है।

अभिनेता रितिक रोशन से उनकी तुलना करने की बात पर हरमन कहते हैं, रितिक काफी सीनियर हैं। दस साल के अपने करियर में उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया है। मेरी तुलना उनसे करना सही नहीं है।

चार जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में हरमन की नायिका प्रियंका चोपड़ा हैं। हरमन इस फिल्म को अपनी पारिवारिक फिल्म बताते हैं, जिसका निर्देशन उनके पिता ने और निर्माण मां ने किया है, जबकि उनकी बहन ने बतौर वरिष्ठ सह-निर्देशक इसमें योगदान दिया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित