बेटियों के लिए गाये रब्बी ने गीत

बेटियों के लिए गाये रब्बी ने गीत

नई दिल्ली। बहुचर्चित सूफी गानों बुल्ला कि जाना और तेरे बिन से खास पहचान बना चुके गायक रब्बी शेरगिल का अगला एलबम आवेंगी जा नहीं कन्या भ्रूण हत्या और बेटियों के अधिकारों जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित है।

रब्बी ने कहा, इस एलबम के 9 गानों में से एक बल्लो गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच पर आधारित है, जबकि एक अन्य गीत पगड़ी संभाल जट्टा लंदन में रहते हुए मेरे निजी अनुभवों पर आधारित है। एलबम की वीडियो शूटिंग ब्राजील, इटली और मुंबई में की गई है।

रब्बी मानते हैं कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को आज भी पूरी आजादी नहीं मिल पाया है। बॉलीवुड में भी रब्बी हाथ आजमाने को तैयार हैं। आने वाली फिल्म देल्ही हाइट्स का संगीत उन्होंने ही तैयार किया है। सन 2005 में रब्बी की पहली एलबम रब्बी रिलीज हुई थी, जो जबर्दस्त हिट रही।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित