टीवी शो के जरिये फिर से दिखेंगी जीनत अमान

टीवी शो के जरिये फिर से दिखेंगी जीनत अमान

मुंबई। लंबे इंकार के बाद बालीवुड की वरिष्ठ ग्लैमरस अदाकारा जीनत अमान आखिरकार छोटे पर्दे पर काम करने के लिए हामी भर दी है। वह एक निजी चैनल पर जल्दी ही प्रसारित होने वाले रियलिटी शो कौन जीतेगा बालीवुड का टिकट में निर्णायक के रूप में नजर आएंगी। इस शो का निर्माण छोटे पर्दे की साम्राज्ञी एकता कपूर ने किया है।

जीनत ने बताया कि एकता बहुत ही सुलझी हुई और प्रतिभावान है। वह मेरे सामने ही बड़ी हुई है। मैं बहुत खुश हूं कि टेलीविजन पर मेरी शुरुआत एकता के कार्यक्रम से हो रहा है हालांकि मैंने उसे बताया कि मैं ज्यादा टेलीविजन नहीं देखती हूं। उन्होंने बताया कि जब भी मैं एकता की मां से मिलने जाती थी तो वह हमेशा पूछती कि मैं कब टेलीविजन पर काम करुंगी।

गौरतलब है कि बालीवुड में कई हिट फिल्म देने वाली अभिनेत्री जीनत ने पहले टेलीविजन पर काम करने के प्रस्ताव ठुकरा दिया था, लेकिन अब वह इस शो को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

जीनत ने कहा कि मेरे लिए हमेशा से ही मेरा परिवार प्राथमिकता में रहता है और टेलीविजन पर चलने वाले कार्यक्रमों में समय भी काफी लगता है, लेकिन एकता ने मुझसे इतना अनुरोध किया कि मैं उसे इस बार मना नहीं कर पाई।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित