निखिल की पांच फिल्मों के गीत लिखेंगे समीर

निखिल की पांच फिल्मों के गीत लिखेंगे समीर

नई दिल्ली। कुछ कुछ होता है और घूंघट की आड़ में जैसी कई प्रसिद्ध गीतों के रचयिता गीतकार समीर ने निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ पांच फिल्मों के गीत लिखने का अनुबंध किया है। समीर ने कहा कि निखिल के साथ मैंने फिल्म सलाम-ए-इश्कका गीत तैयार किया, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। उन्होंने मुझे अपनी पांच फिल्मों के लिए साइन कर लिया है। किसी भी गीतकार के साथ ऐसा पहली बार हुआ है।

पिछले 27 वर्षो से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए गीत लिख रहे समीर आज भी व्यस्त हैं। इसके अलावा वे संगीतकार-गायक-अभिनेता हिमेश रेशमिया की पांच फिल्मों के लिए भी गीत लिख रहे हैं।

वे कहते हैं कि हिमेश की कर्ज, महेश भट्ट की कजरा रे, जॉन मैथ्यु मैथन की ए लव स्टोरी, सतीश कौशिक की गुज्जु भाई और मुड़ मुड़ के ना देख की फिल्मों के गीत भी लिख चुका हूं। इनके अलावा समीर मिलेंगे मिलेंगे, हाउसफूल, गोलमाल रिट‌र्न्स और वाशु भागनानी के साथ अन्य दो फिल्मों के गीत भी लिख रहे हैं।

हालिया रिलीज फिल्मों मेरे बाप पहले आप और अपूर्व लाखिया की रिलीज के लिए तैयार फिल्म मिशन इस्तांबुल के गीत भी समीर ने लिखे हैं। सबसे ज्यादा गीत लिखने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिका‌र्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके समीर अब तक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, नदीम-श्रवण और साजिद-वाजिद, हिमेश सहित तीन पीढ़ी के संगीतकारों के लिए गीत लिख चुके हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित