अब डरायेंगे नहीं हंसायेंगे सुशांत सिंह

अब डरायेंगे नहीं हंसायेंगे सुशांत सिंह

मुंबई। अक्सर नकारात्मक भूमिकाओं में दिखने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह अब हास्य भूमिकाओं में भी दिखाई देंगे। वह अपने आप को किसी एक छवि तक सीमित नहीं करना चाहते थे। अब वे फिल्म हुल्ला और इडियट बॉक्स में हंसी-मजाक करते हुए दिखाई देंगे।

फिल्म सहर में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता सुशांत ने बताया, मैं एक सी भूमिकाओं में बंधकर नहीं रहना चाहता। मैं एक बहुआयामी अभिनेता बनना चाहता हूं। मैंने नकारात्मक भूमिकाओं के साथ ही कई फिल्मों में सकारात्मक किरदार भी निभाएं हैं। मुझे लगता है कि मैं हर तरह के किरदार के उपयुक्त हूं। मैंने हास्य फिल्म में काम करके भी बहुत आनंद लिया। फिल्म हुल्ला में सुशांत ने एक स्टॉकब्रोकर की भूमिका में दिखाई देंगे जबकि फिल्म इडियट बाक्स में उन्होंने टेलीविजन चैनल के प्रमुख का किरदार निभाया है।

गौरतलब है कि रामगोपाल वर्मा की फिल्म जंगल में कू्रर हत्यारे दुर्गा नारायण चौधरी की नकारात्मक भूमिका के लिए सुशांत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का आईफा पुरस्कार दिया गया था।

सुशांत की इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में मणि शंकर की फिल्म मुखबिर, संजय चौहान की लाहौर और रमेश खेटकर की फिल्म टॉस प्रमुख हैं जिनमें वे मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित