शाहिद के लिए फायदेमंद रही शाहरूख की उम्र

शाहिद के लिए फायदेमंद रही शाहरूख की उम्र

नई दिल्ली। निर्देशक अजीज मिर्जा ने अपनी फिल्म किस्मत कनेक्शन में शाहरुख खान को ना लेकर शाहिद कपूर को मौका दिया है। इसका कारण उन्होंने शाहरुख की उम्र को बताया। मिर्जा ने फोन पर कहा, फिल्म की कहानी की मांग के अनुसार मुझे 26 वर्षीय युवक की जरूरत थी, जबकि शाहरुख 40 साल के हो चुके हैं। यह किरदार उन पर जंचता नहीं दिख रहा था। मिर्जा की राजू बन गया जेंटलमैन, यस बॉस, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और चलते-चलते फिल्मों में शाहरुख ने ही मुख्य भूमिका निभाई है।

मिर्जा ने इसमें अपनी पसंदीदा अभिनेत्री जूही चावला को सहायक भूमिका में लिया। जूही के काम से वे खुश भी हैं। शाहिद को उनकी चॉकलेट ब्वॉय लुक के कारण मिर्जा ने इस फिल्म में लिया, लेकिन विद्या बालन के साथ उनकी जोड़ी को लेकर उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। मिर्जा हमेशा से कहते रहे कि उनकी जोड़ी परदे पर जम रही है और यदि ऐसा न होता, तो अपनी फिल्म में वे उन्हें लेते ही क्यों! मिर्जा ने बताया कि वे निर्देशन से दूर हो चुके थे, लेकिन अपने बच्चों के जोर डालने पर दोबारा वे इससे जुड़े। फिल्म निर्माण में उनकी बेटी ने भी उनका साथ दिया है। यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो रही है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित