तुषार बने क्राइम रिपोर्टर

तुषार बने क्राइम रिपोर्टर

नई दिल्ली। बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड की 22 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म सी कंपनी में अभिनेता तुषार कपूर एक टीवी चैनल के अपराध संवाददाता के रूप में नजर आएंगे। तुषार ने कहा, संवाददाता का किरदार तो मैं पहले भी निभा चुका हूं, लेकिन इस फिल्म में पहली बार मैं अपराध संवाददाता के रूप में नजर आऊंगा।

शूटिंग के दौरान तुषार को अपराध संवाददाताओं के विषय में विस्तार से जानने का मौका मिला। अपने अनुभवों के आधार पर उन्होंने बताया कि वे बिल्कुल अलग ढंग से तेज आवाज में बोलते हैं। मां ने बेटी को मार डाला, जैसी टेढ़ी-मेढ़ी खबरों को लेकर वे अधिक उत्सुक रहते हैं।

तुषार के साथ फिल्म में अनुपम खेर और राजपाल यादव भी नजर आएंगे। तीनों एक ही कॉलोनी में रहते हैं। अनुपम को अपने बुढ़ापे, राजपाल को व्यवसाय और तुषार को शादी के लिए पैसों की जरूरत है। इस चक्कर में वे कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिससे अंडरव‌र्ल्ड के लोग चौकन्ने हो जाते हैं।

फिल्म की नायिका राइमा सेन के बारे में तुषार का मानना है, वह एक अच्छी अभिनेत्री हैं, जो सिर्फ अभिनय करने की ओर ध्यान देती हैं। वह बेकार की चर्चाओं का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित