मैं कॉमेडी से बोर नहीं हुआ हूं: परेश रावल

मैं कॉमेडी से बोर नहीं हुआ हूं: परेश रावल

मुंबई। बॉलीवुड की फिल्मों में कॉमेडी को नए मायने देने वाले हास्य कलाकार परेश रावल हाल की अपनी कुछ फिल् मों में खुद पर फिल्माए गए कुछ कॉमेडी दृश्यों को लेकर शर्मिदा हैं। परेश ने कहा, मैं कॉमेडी से बोर नहीं हुआ हूं, लेकिन हाल में मुझे कुछ ऐसे कॉमेडी दृश्य करने पड़े हैं, जिनसे मैं बेहद शर्मिदा हूं।

प्रियदर्शन की हेरा फेरी में अपने अभिनय के बल पर कॉमेडी को एक नई पहचान दिलाने वाले अभिनेता परेश कहते हैं, पिछले साल चीनी कम करके मैं गर्व महसूस कर रहा था। बाकी की फिल्मों के बारे में उनकी राय अच्छी नहीं है। वह कहते हैं कि वह महसूस कर सकते हैं कि दर्शकों पर उन फिल्मों की कॉमेडी का क्या असर हुआ होगा।

उन्हें उम्मीद है कि दिवाकर बनर्जी की फिल्म ओए लकी लकी ओए में उनका काम देखकर दर्शक उनकी हालिया फिल्मों की गलतियों और कमियों को माफ कर पाएंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित