25 जुलाई को रिलीज होगी मिशन इस्तांबुल

25 जुलाई को रिलीज होगी मिशन इस्तांबुल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जायद खान को अपनी आगामी फिल्म मिशन इस्तांबुल के लिए 11 किलोग्राम वजन बढ़ाना पड़ा। अपूर्व लखिया निर्देशित यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हो रही है।

मिशन इस्तांबुल में जायद खान अपने बढ़े हुए वजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस बारे में उनका कहना है, मैंने इस फिल्म की कहानी के मुताबिक 11 किलोग्राम वजन बढ़ाया है। हालांकि, ऐसा करना मुश्किल था, पर फिल्म की जरूरत को देखते हुए मुझे ऐसा करना पड़ा।

बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड एवं पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनी यह फिल्म अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर आधारित रहस्य रोमांच से भरी एक एक्शन फिल्म है। इसमें जायद खान के साथ विवेक ओबरॉय, सुनील शेट्टी, निकितन धीर, शब्बीर अहलूवालिया, श्रेया सरन एवं श्वेता भारद्वाज ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

फिल्म मिशन इस्तांबुल एक पत्रकार की कहानी बयां करती है, जिसे आतंकवाद से जुड़े एक गुप्त रहस्य का पता चल जाता है। इस फिल्म में दर्शकों को इस्तांबुल के ही नजारे देखने को मिलेंगे, जिसकी कहानी इस्तांबुल के विवादास्पद टीवी चैनल अल जोहरा एवं एक पत्रकार के इर्द-गिर्द धूमती नजर आती है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित