अनफोरगेटेबल को लेकर कुछ घबराए से हैं अमिताभ

अनफोरगेटेबल को लेकर कुछ घबराए से हैं अमिताभ

मुंबई। बालीवुड की पहचान बन चुके महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को टोरंटो से शुरू हो रहे अपने शो अनफोरगेटेबल की परिवर्तित तकनीक, प्रस्तुति और अपनी उम्र को लेकर कुछ घबराए हुए हैं।

बच्चन ने कहा कि पूरे शो की तकनीक में काफी बदलाव आ चुका है। तकनीकी रूप से यह पहले से कहीं ज्यादा व्यवस्थित हो चुकी है। इसकी प्रस्तुति भी बेहतर हो चुकी है। ऐसे में डर लगना लाजिमी है।

बच्चन कहते हैं कि मेरे प्रशंसक उम्रदराज हो चुके हैं और मालूम नहीं कि नई पीढ़ी के लोग मेरी उपस्थिति को किस तरह से लेंगे। हालांकि मुझे खुशी है कि इस समूह में मैं एकमात्र बुजुर्ग हूं, इसलिए इन युवा कलाकारों के पीछे आसानी से खुद को छिपा सकूंगा।

बच्चन के साथ उनके पुत्र अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय भी होंगे। शो में अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, रितेश देशमुख, शिल्पा शेट्टी और माधुरी दीक्षित जैसे बालीवुड के अन्य कलाकार भी हिस्सा लेंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित