खो गए बिग बी के बैग

खो गए बिग बी के बैग

मुंबई। लंदन से टोरंटो पहुंचे अमिताभ बच्चन उस समय स्तंभित रह गए, जब उनके बैग नहीं पहुंचे। लंदन से ब्रिटिश एयरवेज की टोरंटो की उड़ान लेने के पहले उन्होंने स्वयं अपने बैग की जांच कर ली थी और इत्मीनान होने के बाद एयरक्राफ्ट में बैठे थे। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि ब्रिटिश एयरवेज ने अठारहवीं बार उनके बैग खोए हैं। उल्लेखनीय है कि बिग बी अपने परिवार के साथ अनफारगेटेबल टूर के लिए निकले हैं।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:4.375
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित