
मुंबई। संगीत की दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय मूल केजुबेन मेहता इस वर्ष अक्टूबर में मुंबई में संगीत का जादू बिखेरेंगे।
मेहली मेहता म्यूजिक फाउंडेशन (एमएमएमएफ) के बैनर तले मुंबई में जुबेन मेहता 7-12 अक्टूबर के बीच कार्यक्रम पेश करेंगे। इस कार्यक्रम से प्राप्त राशि से 72 वर्षीय मेहता मुंबई में एक संगीत विद्यालय स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।
एमएमएमएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई में चार कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। मेहता का जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था। वे 18 वर्ष की उम्र में पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त करने के लिए विएना चले गए थे। उनके पिता मेहली मेहता भी संगीत की दुनिया से जुड़े थे।
मेहता ने एमएमएमएफ की स्थापना वर्ष 1995 में अपने पिता की याद में पाश्चात्य संगीत को बढ़ावा देने के उदेश्य से की थी। फिलहाल वे अमेरिका में विभिन्न संगीत संस्थानों से जुड़े हैं।