हमारी हर चीज बनती है खबर: अमिताभ

हमारी हर चीज बनती है खबर: अमिताभ

टोरंटो। जब बॉलीवुड सितारों से जुड़ी हर घटना भारतीय मीडिया के लिए खबर बनती हो ऐसे में शहंशाह अमिताभ बच्चन (बिग बी) की बात ही कुछ और है।

दरअसल, लंदन से टोरंटो जाने के क्रम में ब्रिटिश एयरवेज के विमान में बिग बी का सामान गायब हो गया। इस घटना का जिक्र करते हुए बच्चन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह भारत में एक बड़ी खबर है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मैंने इस संबंध में अपने ब्लॉग में भी लिखा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉग पर सामान गायब होने से जुड़े करीब 15 सवालों का उन्हें जवाब देना पड़ा। बिग बी के मुताबिक किसी ने उनके बैग के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी तो किसी ने पूछा कि क्या वे ब्रिटिश एयरवेज के खिलाफ मामला दायर करेंगे।

अमिताभ ने मजकिया लहजे में मीडियाकर्मियों से कहा कि मेरे और मेरे सामानों में दिलचस्पी के लिए मैं आपका स्वागत करता हूं। बच्चन परिवार एक शो अनफॉरगेटेबल टूर को लेकर इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। बॉलीवुड के अब तक के इस सबसे बड़े शो में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, जया बच्चन के अलावा अन्य फिल्मी सितारे भी मौजूद हैं। यह पहला मौका हो जब लाइव शो में पूरा बच्चन परिवार एक साथ दिखेगा। इस दौरे के प्रत्येक कार्यक्रम पर लगभग दस लाख डालर खर्च होंगे।

टोरंटो न केवल अमिताभ के लिए बल्कि अभिषेक और ऐश्वर्या के लिए भी खास महत्वपूर्ण है। पिछले वर्ष गुरु फिल्म के प्रीमियर के दौरान ही इन दोनों ने विवाह करने की घोषणा की थी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित