
दुबई। प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस इंटरटेंनमेंट प्रसारण फिल्मों, टीवी, धारावाहिकों और गीत संगीत उद्योग के लिए दुबई में एक प्रोडक्शन हाउस खोलने के लिए गंभीरता से विचार कर रहा है।
कंपनी के अध्यक्ष अमित खन्ना ने अरेबियन बिजनेस समाचार पत्र से कहा कि हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाड़ी और संयुक्त अरब अमीरात में इस संबंध में व्यापक संभावनाएं मौजूद है और नए मौके तलाश रहे हैं। मनोरंजन से संबद्ध प्रत्येक कंपनी इस क्षेत्र में उतर रही है।
इस प्रोडक्शन हाउस का उद्देश्य भारतीय फिल्म कंपनियों, फिल्म निर्माताओं और प्रमुख हस्तियों को आकर्षित करना है।