शर्मिला और अपर्णा एक साथ दिखेंगी

शर्मिला और अपर्णा एक साथ दिखेंगी

मुंबई। अनिरुद्ध रॉय चौधरी की दूसरी निर्देशित बांग्ला फिल्म अंतहीन में अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और अपर्णा सेन पहली बार एक साथ दिखेंगी।

सत्यजीत राय की अरन्येर दिन रात्रि में भी इससे पहले दोनों अभिनेत्रियां थीं, लेकिन फिल्म के किसी भी दृश्य में दोनों एक साथ नहीं दिखी थीं। शर्मिला ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि अपर्णा विशिष्ट भूमिका में थीं।

अनिरुद्ध ने कहा कि उनकी फिल्म अंतहीन में दोनों महान अभिनेत्रियां पहली बार एक साथ दिखेंगी, जो हमेशा याद रखा जाएगा। अनिरुद्ध के अनुसार शर्मिला और अपर्णा, दोनों को ही अपना-अपना किरदार पसंद आया और उनकी फिल्म में अभिनय के लिए दोनों तैयार हो गई।

फिल्म की शूटिंग कोलकाता में शुरू हो चुकी है। अनिरुद्ध की पहली निर्देशित फिल्म अनुरानन में अभिनय कर चुके राहुल बोस इसमें शर्मिला के भांजे का किरदार निभा रहे हैं।

राहुल खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि अपर्णा और शर्मिला की बेटियों के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद अब उन्हें उनकी मांओं के साथ भी काम करने का मौका मिल रहा है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित