अमिताभ बालीवुड के असली राजा बाबू: गोविंदा

अमिताभ बालीवुड के असली राजा बाबू: गोविंदा

मुंबई। अभिनेता और सांसद गोविंदा को इन दिनों एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, उनकी तुलना बालीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन से की गई है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि अमिताभ फिल्म उद्योग के असली राजा बाबू हैं।

गोविंदा ने बताया कि मैं अमितजी का प्रशंसक हूं, इसी कारण इस प्रकार की तुलना को मैं हजम नहीं कर पा रहा हूं। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में खुलकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अमिताभ से तुलना किए जाने पर गोविंदा ने कहा कि अमितजी मनोरंजन उद्योग के राजा हैं, मैं तो केवल नाम का राजा बाबू हूं। वे असली राजा बाबू हैं।

राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार और सरकार राज में गोविंदा-गोविंदा बार-बार सुना गया। हाल ही में एक फिल्म पुरस्कार समारोह में सरकार राज में बार-बार दोहराए जाने वाले गोविंदा-गोविंदा से पहले अभिनेता गोविंदा की तस्वीर दिखाई गई थी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित