रणवीर और कोंकणा करेंगे शादी!

रणवीर और कोंकणा करेंगे शादी!

मुंबई। बालीवुड अभिनेता रणवीर शौरी और अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा के बीच प्यार के परवान चढ़ने की अफवाह इन दिनों मायानगरी की सुर्खियों में है। बात तो यह हो रही है कि दोनों शादी की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में दोनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रणवीर से जब यह पूछा गया कि वे इस संबंध में गोपनियता बरत रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि यह हमारा निजी मामला है। हम अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं।

रणवीर और कोंकणा मिक्सड डबल्स और ट्रैफिक सिग्नल में एक साथ काम कर चुके हैं। अब एक बार फिर दोनों मीरा नायर की फिल्म हॉउ केन इट बी में एक साथ काम कर रहे हैं।

रणवीर इन दिनों केवल इसी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं और कोंकणा के बारे में सवाल पूछे जाने पर चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि वे दोनों दोस्त हैं, जिस कारण एक साथ काम करने में आसानी होती है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.333334
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित