बिग बी ने कैरेबियाई भारतीयों को झुमाया

बिग बी ने कैरेबियाई भारतीयों को झुमाया

पोर्ट ऑफ स्पेन। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को अनफॉरगेटेबल टूर के दौरान उनके हिट गानों पर नाचते देखने के लिए भारतीय मूल के कैरेबियाई लोग क्वीन के पार्क ओवल में उमड़ पड़े।

कनाडा के टोरंटो शहर में 18 जुलाई को शुरू होने के बाद यह टूर त्रिनिदाद पहुंचा। चूंकि कैरेबियाई द्वीपों में केवल त्रिनिदाद में ही यह कार्यक्रम होना था, इसलिए सुरीनाम, गुयाना और जमैका से भारतीय चार्टर्ड विमानों से रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे।

शो के दौरान अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा ने बेहतरीन गानों पर नृत्य किए। इन दोनों कलाकारों के बाद रितेश देशमुख और विशाल-शेखर ने मंच संभाला। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री बासदेव पांडेय, सांसद कमला प्रसाद बिस्सेस्सर, सांस्कृतिक कार्यकर्ता अजीत प्रेमसिंह और गांधी सांस्कृतिक केंद्र के कार्यवाहक निदेशक संतोष मिश्रा भी मौजूद थे।

अभिषेक इस मौके पर कहा कि वह 25 साल पहले भी अपने पिता के साथ त्रिनिदाद आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म दस और बंटी और बबली के गीतों पर प्रस्तुति की। ऐश्वर्या ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

जैसे ही अमिताभ परदे पर आए दर्शक खुशी से उछल पड़े। यह वास्तव में अमिताभ बच्चन का शो था। उन्होंने रंग बरसे सहित कई गीतों पर प्रस्तुतियां दीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित