हमेशा से व‌र्ल्ड टूर पर जाना चाहती थी: ऐश्वर्या

हमेशा से व‌र्ल्ड टूर पर जाना चाहती थी: ऐश्वर्या

मुंबई। बच्चन परिवार की बहू और अनफॉरगेटेबल टूर की सदस्य ऐश्वर्या राय का कहना है कि साथी कलाकार के रूप में वह अभिषेक बच्चन के साथ पहले ही व‌र्ल्ड टूर पर जाना चाहती थीं। लेकिन जब यह संभव हो पाया तब तक सौभाग्य से वे दोनों पति-पत्‍‌नी बन गए थे।

ऐश्वर्या ने कहा कि जब हम साथी कलाकार थे, मैं अभिषेक से हमेशा कहा करती थी कि उसे व‌र्ल्ड टूर का अनुभव लेना चाहिए। यहां तक कि मैंने अपने एक व‌र्ल्ड टूर के लिए आयोजकों से अभिषेक को ले चलने के लिए कहा, लेकिन वे अभी नहीं. अभी नहीं करते रहे। और जब वे इस टूर के लिए राजी हुए तो हम दोनों पति-पत्‍‌नी थे।

अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के अलावा बालीवुड के अन्य कलाकारों के साथ इन दिनों विभिन्न देशों में कार्यक्रम पेश कर रहे हैं। इस यात्रा को अनफॉरगेटेबल टूर नाम दिया गया है।

ऐश्वर्या ने कहा कि यह शानदार अनुभव है। हमने परदे पर एक साथ डांस किया है और एक साथ कार्यक्रम भी पेश किया है। लेकिन हम कभी भी इस तरह के टूर पर नहीं गए थे। यहां तक कि दर्शक भी हमें एक जोड़े की तरह देखते हैं और हमें शुभकामनाएं देते हैं। ऐश्वर्या टूर से एक ब्रेक लेकर अभिषेक के साथ मुंबई अपने पिता को देखने आई हुई हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित