
मुंबई। बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद आंध्रप्रदेश के वनेनेस विश्वविद्यालय से लौट आई हैं। इस दौरान शिल्पा ने तीन दिनों का मौन व्रत रखा था।
शिल्पा ने कहा कि मैं चित्तूर जिले में एक ध्यान शिविर में भाग लेने गई थी, जहां मैंने एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मौन व्रत रखा। इसके बाद मैं रविवार को मुंबई लौट आई। उन्होंने बताया कि वहां का वातावरण इतना खूबसूरत और शांत था कि मेरे लिए 10 मिनट से अधिक समय तक चुप रहना काफी कठिन था। मैं उस समय शांत रह सकती हूं, जब यह महसूस होता है कि प्रकृति मेरी असीम भावनाओं को व्यक्त कर रही है।
शिल्पा ने कहा कि मन और शरीर को स्वस्थ्य रखने वाल यह एक अनोखा कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि वे योग से जुड़ी हैं और गत जून महीने में शिल्पा का योग नाम से एक सीडी भी जारी हो चुकी है।