
नई दिल्ली। बालीवुड में इन दिनों ब्लॉग का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। अमिताभ बचन से लेकर अजय देवगन जैसे अभिनेता ब्लॉग के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं। अब ब्लॉगर की श्रेणी में अभिनेत्री पूजा बेदी भी शामिल हो गई हैं।
पूजा अपने ब्लॉग में अनुभवों को पोस्ट करेंगी। उन्होंने अपने ब्लॉग डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पूजाब्लॉग्स डॉट ब्लॉगस्पॉट डॉट कॉम में लिखा है कि वे यहां अपनी बातों से लोगों को परिचित कराएंगी। बालीवुड में अपने अनुभवों से भी वे पाठकों को रूबरू कराएंगी। फिल्मों के अलावा वे टेलीविजन कार्यक्रमों में मेजबानी कर चुकी हैं।