पंजाबी धुनों पर आधारित हैं बॉलीवुड का हिट संगीत: दलेर मेंहदी

पंजाबी धुनों पर आधारित हैं बॉलीवुड का हिट संगीत: दलेर मेंहदी

पटियाला। गायक दलेर मेहंदी मानते हैं कि सिंह इज किंग भांगड़ा और पंजाबी लोक संगीत की वजह से लोकप्रिय गानों की फेहररिस्त में शीर्ष पर है।

दलेर ने बताया पंजाबी संगीत सिंह इज किंग की आत्मा है। उन्होंने बताया कि न केवल सिंह इज किंग बल्कि बालीवुड के अधिकतर हिट गाने और भारतीय रैप गायक लोकप्रिय संगीत के लिये पंजाबी संगीत पर निर्भर हैं।

दलेर ने भूतनी के गाने में अपनी मोहक आवाज दी है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के संगीत निर्देशक प्रीतम ने जब उनसे लोकप्रिय पंजाबी विवाह गीत को गाने को कहा तो इस विचार से वह इतने प्रभावित हुए कि इसे गाने के लिये उन्होंने तुरंत हामी भर दी।

दलेर मेहंदी के अलावा उनके भाई मीका ने हर्ड कौर, नीरज श्रीधर और आशीष पंडित के साथ फिल्म का शीर्षक गीत गाया है। दलेर ने दावा किया कि सिंह इज किंग पिछले दशक में लोकप्रिय संगीत के मायने में सबसे आगे बढ़ रहा है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित