फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं माधुरी

फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं माधुरी

मुंबई। विवाह के बाद अमेरिका में रह रही बालीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा है कि वह फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं। माधुरी ने बताया कि मुझे पटकथाएं सुनाई गई हैं और अगर कोई दिलचस्प चीज सामने आती है तो इस बात पर विचार किया जा सकता है कि फिल्म की शूटिंग अमेरिका में की जा जाए या भारत में।

धक धक गर्ल अमेरिका में अमिताभ बच्चन के अनफारगेटेबल दौरे के दौरान मेहमान कलाकार थी। इस दौरे के दौरान छह प्रदर्शन किए गये जिसमें अंतिम न्यूयार्क में था। बिग बी के साथ काम करने के बारे में माधुरी ने कहा कि इस कार्यक्रम के अमेरिकी हिस्से में भाग लेना मनोरंजक था। यह कार्यक्रम पिछले माह शुरू हुआ था और इसमें बालीवुड अंदाज के गाने और नृत्य का प्रदर्शन शामिल था।

माधुरी ने कहा कि हालांकि मैंने उनके साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है मैं हमेशा बच्चन की प्रशंसक रही हूं और यह दौरा उनके साथ बातचीत करने का अच्छा मौका था। अमिताभ बच्चन से काफी कुछ सीखा जा सकता है।

1990 के दशक में अधिकांश समय तक फिल्मी पर्दे पर छायी रही अभिनेत्री ने कहा कि यह दौरा एक रोमांचक और यादगार अनुभव था। माधुरी ने कहा कि उनके सर्जन पति श्रीराम नेने उनके साथ कुछ प्रदर्शनों में गये। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं जिन्हें मेरे पति पहचानते हैं और उन्हें याद है कि उन्होंने उनकी फिल्म अमर अकबर एंथनी देखी थी।

माधुरी ने कहा कि उन्होंने मुझे बताया कि बच्चन ने मंच पर शानदार प्रदर्शन किया। मेरे बच्चे अभी बहुत छोटे हैं और वे मेरे साथ यात्रा नहीं कर सकते। वे केवल लास एंजेल्स आये थे। बाकी समय वे मेरी सास के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों पुत्र इस माह से स्कूल जाना शुरू कर देंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित