
नई दिल्ली। निजी रेडियो चैनल मिर्ची ने बच्चों की फिल्म हरी पुत्तर रिलीज होने के लिए तैयार है। लिसन टू माई मूवी शीर्षक वाली इस आडियो परियोजना में फिल्म देखने वाले जनमानस को रिकार्ड की हुई फिल्म को सुनने का नया अनुभव कराएगी।
इंटरटेनमेंट नेटवर्क की उपाध्यक्ष रिया मुखर्जी ने बताया कि जो लोग नेत्रहीन हैं और फिल्म देख नहीं सकते हैं, उन्हें इससे फायदा होगा। वास्तव में यह उन बच्चों के लिए भी है, जो यह नहीं कह सकते कि मुझे फिल्म कब दिखला रहे हो।