यशराज बैनर की अभिनेत्री कहे जाने से रानी नाखुश

यशराज बैनर की अभिनेत्री कहे जाने से रानी नाखुश

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपने को यशराज प्रोडक्शन की घरेलू अभिनेत्री कहे जाने से इन दिनों काफी परेशान हैं। दरअसल, इस बैनर के तहत बनने वाली ज्यादातर फिल्मों में उनके अभिनय करने से इस तरह की बातें शुरू हुई हैं। रानी के एक करीबी सूत्र ने सवाल किया कि आखिर लोग क्या कहना चाहते हैं? रानी इस बात से सहमत हैं कि उन्होंने यशराज बैनर की अधिक फिल्मों में काम किया है। क्योंकि उसकी फिल्में नायिका प्रधान होती हैं। फिल्म लागा चुनरी में दाग इसका उदाहरण है। बॉलीवुड की कौन ऐसी अभिनेत्री है, जो नायिका प्रधान फिल्में में काम करना नहीं चाहेगी।

उन्होंने हाल ही में यशराज की थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, लागा चुनरी में दाग, और ता-रा रम पम जैसी तीन फिल्मों में काम किया है। इससे पहले वे फिल्म बंटी और बबली, वीर-जारा और हम तुम में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। सूत्र ने कहा कि रानी लोगों को याद दिलाना चाहती हैं कि इससे पहले वे करण जौहर की फिल्म कभी अलविदा ना कहना, रवि चोपड़ा की बाबुल और संजय लीला भंसाली की सावरिया में भी अभिनय किया है। इन फिल्मों को यशराज बैनर ने नहीं बनाया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित