अंतर्राष्ट्रीय संगीत सूची में 13वें स्थान पर रॉक ऑन

अंतर्राष्ट्रीय संगीत सूची में 13वें स्थान पर रॉक ऑन

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते आईटयूंस यूएस व‌र्ल्ड म्यूजिक पेज में 13वां स्थान पाने के बाद से बहुचर्चित फिल्म रॉक ऑन लगातार प्रसिद्धि की सीढि़यां चढ़ता ही जा रही है। इस फिल्म के म्यूजिक अलबम की कीमत 8.91 डॉलर रखी गई है।

बिग म्यूजिक एंड होम एंटरटेनमेंट के सीईओ कुलमीत मक्कड़ ने कहा कि रॉक ऑन का संगीत काफी प्रभावशाली है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब आईटयूंस पर इतनी ऊंचाई तक एक भारतीय अलबम पहुंच पाया है। शंकर-एहसान-लॉय के प्रभावशाली संगीत और गीतों के कारण 29 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म बेहद लोकप्रिय हो रही है।

पिछले सात दिनों में, रॉक ऑन, सोचा है और सिंदबाद द सेलर जैसे इसके गीत युवाओं को विशेष रूप से पसंद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रॉक ऑन का संगीत रॉक पर आधारित है। नतीजतन, विश्व के युवा इससे आकर्षित हो रहे हैं। इस गीत का आईटयूंस के 15 गीतों में स्थान पाना खुद ही इसकी प्रसिद्धि की कहानी कह देता है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित