प्रशंसकों की गर्मजोशी से खुश हैं फरहान

प्रशंसकों की गर्मजोशी से खुश हैं फरहान

मुंबई। निर्देशक से अभिनेता और गायक बने फरहान अख्तर का कहना है कि वह दिल्ली के प्रशंसकों के उत्साह और गर्मजोशी को कभी नहीं भुला सकते। शनिवार शाम दक्षिण दिल्ली में आयोजित रॉक ऑन समारोह में तेज बुखार के बावजूद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के बीच कार्यक्रम पेश करने का अनुभव अविश्वसनीय और शब्दों में बयान न कर पाने वाला है।

फिल्म रॉक ऑन में फरहान के अलावा अर्जुन रामपाल, ल्यूक केनी और पूरब कोहली ने भी अभिनय किया है। रॉक ऑन के इस बैंड ने शनिवार को संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय के साथ 12,000 प्रशंसकों के बीच पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुति दी। फरहान ने कहा कि यह सचमुच एक मजेदार अनुभव था। उन्होंने कहा कि दर्शकों के उत्साह और जोश को देखते हुए बीमारी के बावजूद उन्हें मंच पर जाना खराब नहीं लगा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित