
मुंबई। वरिष्ठ गायिका आशा भोंसले ने कहा कि आज के फिल्मों के गीत में लय पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। भोंसले आज 75 वर्ष की हो गई। अपने जन्मदिन के अवसर पर पे्रसियस प्लैटिनम एलबम लांच करने वाली आशा ने कहा कि आजकल गीत सुनने के लिए नहीं, बल्कि देखने के लिए बनाए जाते हैं। कुछ सालों से फिल्म संगीत में मेलोडी और गीत का क्षरण होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल के गीत तभी तक याद किए जाते हैं, जब तक वह टेलीविजन पर दिखाए जाते हैं।