रामायण में गूंजेगी जूही की आवाज

रामायण में गूंजेगी जूही की आवाज

मुंबई। लोकप्रिय अभिनेत्री जूही चावला की दिलकश आवाज जल्द ही एनीमेशन  फिल्म रामायण-द इपिक  में गूंजेगी। जूही इस फिल्म में सीता के किरदार को आवाज दे रही हैं। यह अवसर पाकर जूही बेहद उत्साहित हैं। वे कहती हैं, सभी लोग जानते हैं कि सीता आदर्शवादी महिला थी। उनके किरदार को आवाज देने का अनुभव मेरे लिए बहुत ही अच्छा  रहा। इस दौरान मैंने सीता को काफी करीब से जाना और उनके कई गुणों को आत्मसात करने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है, माया इंटरटेनमेंट  निर्मित एनीमेशन  फिल्म रामायण-द इपिक  का निर्देशन चेतन देसाइर्  कर रहे हैं। जूही के अतिरिक्त इस फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेई राम के किरदार को, आशुतोष राणा रावण के किरदार को एवं मुकेश ऋषि हनुमान के किरदार को आवाज दे रहे हैं। यह फिल्म साल 2009  के आरंभ में रिलीज होगी। पहली बार एनीमेशन  फिल्म का हिस्सा बनी जूही चावला कहती हैं, मैं अपने बच्चों  के साथ लगभग हर एनीमेशन  फिल्म देखने जाती हूं, लेकिन मैं उनकी गुणवत्ता से नाखुश हुई। मुझे खुशी है कि मैं जिस एनीमेशन  फिल्म का हिस्सा बनी हूं, वह इस मामले में मजबूत है। यह वजह है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी हूं।

-रघुवेंद्र सिंह

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित