इंडियन आइडल 4 का प्रसारण 19 सितंबर से

इंडियन आइडल 4 का प्रसारण 19 सितंबर से

नई दिल्ली। देश को अभिजीत सावंत, संदीप आचार्य और प्रशांत तमांग जैसे प्रतिभाशाली गायक देने वाले रियलिटी शो इंडियन आइडल की चौथी कड़ी का प्रसारण 19 सितंबर से रात 9 बजे सोनी टेलीविजन पर किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंदे्र, अल्लाह के बंदे गीत से चर्चित हुए गायक कैलाश खेर, निर्देशक अनु मलिक और गीतकार जावेद अख्तर इंडियन आइडल 4 के निर्णायक होंगे।

पिछली बार की तरह इस बार भी शो की मेजबानी धारावाहिक कुमकुम से चर्चा में आए अभिनेता हुसैन कुवजेरवाला करेंगे। सोनी टीवी के बिजनेस प्रमुख व सहायक उपाध्यक्ष अल्बर्ट अल्मैदा और मिडिटेक प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष निरेट अल्वा को इंडियन आइडल की चौथी कड़ी से भी काफी उम्मीदें हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित