
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि अभिनेता सैफ अली खान के साथ उनके संबंधों को लेकर कहानियां गढ़ी जा रही हैं। एक विशेष साक्षात्कार में करीना ने कहा कि सैफ और मेरे बारे में कई गलत बातें सामने आ रही हैं। दरअसल, लोग हमारी शादी की संभावनाओं को लेकर ज्यादा बातें कर रहे हैं। कृपया आप हमें काम करने दें।
टशन फिल्म में सैफ के साथ नजर आने पर पूछे गए सवाल पर करीना ने कहा कि इस फिल्म को दोनों की प्रेम कहानी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म की पटकथा के अनुसार ही उन दोनों ने फिल्म में एक साथ काम किया था। करीना ने कहा कि वे काम और प्यार को एक साथ नहीं जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं काम करती हूं, तो मेरा ध्यान केवल काम पर होता है और जब मैं सैफ के साथ रहती हूं तो पूरा समय उन्हें ही देती हूं।